गिरिडीह. झालसा रांची के निर्देशानुसार आज बोर्डऑफ़ विजिटर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जेल में बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव न हो और कोई भी बंदी दूसरे बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित न करे. टीम ने कारागार के सभी हिस्सों का भ्रमण किया और बंदियों से स्वास्थ्य, उपचार, पेयजल, भोजन, नाश्ता तथा मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली. कारा अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के समुचित इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने का निर्देश दिया गया.