पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सीएम डैशबोर्ड की जनवरी 2026 की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि निरंतर मॉनिटरिंग, साप्ताहिक समीक्षा और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का परिणाम मानी जा रही है।51 पैरामीटर पर होती है रैंकिंगसीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग कुल 51 विभिन्न मानकों पर आधारित होती है, जिनमें शामिल हैं:अपराध नियंत्रण एवं विवेचना निस्तारणवांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारीडायल 112 की रिस्पांस टाइमगौ तस्करी एवं NDPS में कार्रवाईमहिला अपराधों में त्वरित हस्तक्षेपSC/ST एक्ट, गुंडा एवं गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाहीन्यायालयों से दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करनाअंतिम 10 से टॉप-10 तक का सफरवर्ष 2023 और 2024 में वाराणसी प्रायः प्रदेश के अंतिम 10 जिलों में शामिल रहता था, लेकिन पिछले 6 महीनों से लगातार टॉप-10 में स्थान बनाए रखते हुए जनवरी 2026 में चौथा स्थान हासिल किया है। यह बदलाव पुलिसिंग के तरीके और निगरानी तंत्र में सुधार को दर्शाता है।ऑपरेशन कनविक्शन में सफलताऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के माध्यम से न्यायालयों में दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और सिटीजन सर्विसेज में सुधार भी इस उपलब्धि के प्रमुख कारक रहे।नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग का उदाहरणसमग्र प्रदर्शन में उच्च अंक प्राप्त कर वाराणसी पुलिस ने दक्ष, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया है।