दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला परिसर में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।• पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 13 फरवरी को मेला का उद्घाटन किया जाएगा।• सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कला दल का चयन पूरा, करीब 100 स्टॉल लगाए जाने की तैयारी।• कृषि प्रदर्शनी में स्ट्रॉबेरी, मशरूम और दलहन पर विशेष फोकस करने का निर्देश।• मेला अवधि में 24×7 स्वास्थ्य शिविर, मेडिकल टीम और 108 एम्बुलेंस सेवा तैनात रहेगी।• भवन प्रमंडल द्वारा रंगाई-पुताई कार्य पूर्ण, नगर परिषद को साफ-सफाई और डस्टबिन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।• पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और विद्युत सुरक्षा जांच पर विशेष जोर।• 21 स्थायी और 24 अस्थायी शौचालय, पार्किंग और परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।• साइनेज, सीसीटीवी निगरानी और मजबूत तोरण द्वार लगाने पर भी जोर दिया गया।• पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि स्थानीय सहयोग से मेला को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।