धनबाद (महुदा): नकली शराब के साथ बोलेरो जब्त मामले में फरार चल रहे दुग्धा निवासी दिगम्बर साहु को महुदा पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को लोहापट्टी मोड़ के पास जांच के दौरान बोलेरो से 60 लीटर नकली शराब बरामद की गई थी। चालक दिनेश कुमार साहु को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य संचालक दिगम्बर साहु फरार था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के गांधी मैदान से गिरफ्तार किया। आरोपी पर कांड संख्या 132/25 के तहत धारा 274/275, 3(5) BNS और 47(A) में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।