बोकारो: इलेक्ट्रोस्टील के पास अलकुशा मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ।एक युवक सुखदेव रजवार, जो उसी मोड़ पर एक गैराज चलाते थे,अपने 8 महीने के बेटे के लिए दूध का पैकेट लाने निकले थे।उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक(नंबर: W23 F5321) ने उन्हें कुचल डाला और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।एक पिता…एक मेहनतकश ग्रामीण…एक मासूम बच्चे का सहारा…आज सिर्फ एक “हादसे की खबर” बनकर रह गया।❓ आखिर कब तक ग्रामीण ऐसे ही इलेक्ट्रोस्टील के ट्रकों के नीचे आकर मरते रहेंगे?❓ क्या सड़कों की सुरक्षा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?❓ इसका जवाब कौन देगा — राज्य सरकार या इलेक्ट्रोस्टील प्रबंधन?यह सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे इलाके की सुरक्षा का सवाल है।👉 ट्रक आवागमन पर नियंत्रण हो👉 स्पीड लिमिट और चेकिंग लागू हो👉 दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई हो👉 इलेक्ट्रोस्टील उचित मुआवजा मृतक के परिवार को दे और साथ में एक नियोजन दे।