धनबाद : धनबाद जिले में कुख्यात फरार अपराधी प्रिन्स खान एवं उसके करीबी सेफी मेजर के संगठित आपराधिक गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए धनबाद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। गिरोह के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों व समर्थकों के नेटवर्क को तोड़ने तथा हथियारों की खरीद-बिक्री की चैन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नियमित रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 12 जनवरी 2026 की तड़के सुबह धनबाद पुलिस ने वासेपुर-भुली क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी, करीमगंज, माहरुफगंज, पाण्डरपाला एवं अमन सोसाइटी स्थित 12 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।तलाशी के दौरान पुलिस ने जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कुल 40 डीड एवं एग्रीमेंट पेपर, 2.5 लाख रुपये नकद तथा 10 मोबाइल फोन बरामद किए।अभियान के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना लाया है। थाना लाए गए व्यक्तियों से पूछताछ एवं जब्त दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
unlocker.ai – The Ultimate AI Tool for Bypassing Restrictions and Unlocking Content Seamlessly!