बोकारो : झारखंड के जरीडीह थाना क्षेत्र में ग्राम तांत्री कुम्हारडीह में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध विदेशी शराब की एक मिनी फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट और शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई है।मौके से 120 लीटर स्पिरिट, 40 लीटर तैयार रंगीन शराब, 24 प्लास्टिक बोतलें (Old Monk ब्रांड), झारखंड सरकार का नकली ईएएल (EAL), विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन और बोतलें बरामद हुई हैं। इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।यह छापामारी सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देशन में श्री बिजय कुमार पाल (निरीक्षक उत्पाद), श्री सन्नी विवेक तिर्की (अवर निरीक्षक उत्पाद), श्री महेश दास (अवर निरीक्षक उत्पाद) और अधीनस्थ उत्पाद बल की टीम ने की है। उत्पाद विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।