जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीसी ने इवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, विद्युत व्यवस्था और अग्निशमन प्रणाली की स्थिति व रखरखाव का जायजा लिया। डीसी ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को चौकस और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया, साथ ही लॉग बुक और सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, अग्निशमन पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।