■ पलामू झारखंड, 3 जनवरी 2026: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।एक युवक लंबे समय से खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को ठगता और रौब जमाता रहा।आरोपी की पहचान राजेश कुमार उम्र 30 साल के रूप में हुई है जो मूल रूप से पलामू का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार राजेश कुमार ने UPSC परीक्षा में चार बार असफल होने के बाद हार नहीं मानी बल्कि फर्जी तरीके से IAS अधिकारी बनने का रास्ता चुना।उसने खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर IAS अधिकारी बताया और कई सालों तक फर्जी आईडी कार्ड सरकारी लेबल वाली गाड़ी और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया।वह अलग-अलग जगहों पर अपनी पोस्टिंग भुवनेश्वर, देहरादून और हैदराबाद आदि बताता था।गिरफ्तारी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हुई जब पुलिस ने उसकी गाड़ी की चेकिंग की और उसके दावों में असंगति पाई।पूछताछ में उसके झूठ सामने आए, जिसके बाद फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जेल भेज दिया गया।यह मामला हाल के वर्षों में बढ़ते फर्जी IAS अधिकारियों के मामलों की कड़ी में एक और उदाहरण है।पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को ठगा और कितने समय तक यह धोखा चलाया DC पलामू और स्थानीय पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है।