धनबाद : ऑल इंडिया इंसोरेंस एम्प्लॉईज एसोसिएशनके महासम्मेलन में हजारीबाग मंडल के संगठन प्रतिनिधि सहित देश के तमाम AIIEA के संगठन प्रतिनिधि उपस्थित थे।संगठन के 27 वा महासम्मेलन भुवनेश्वर में पांच दिन में संपन्न हुआ। बीमा कर्मचारियों के आंदोलन और सार्वजनिक क्षेत्र में बीमा की रक्षा के 75 वर्षों कीसमर्पित सेवा का प्रतीक रहा। सम्मेलन में देशभर सेलगभग 2000 प्रतिनिधि और पयर्वेक्षक शामिल हुए।सम्मेलन ने सार्वजनिक क्षेत्र बीमा उद्योग और भारतके कामकाजी वर्ग के सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियोंकी समीक्षा की।सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को कमजोर करनेवाली नीतियां पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि बीमाउद्योग की रक्षा और मजबूती के लिए राष्ट्रव्यापीअभियान तेज करना है। इसलिए की यह जनताको सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।सम्मेलन ने यह निर्णय लिया कि 12 फरवरी 2026को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा घोषित हड़ताल कोपूर्ण समर्थन और एकजुटता दी जाएगी।यह हड़ताल श्रम संहिताओ के विरुद्ध हैं। जो कर्मचारियों के अधिकारओ को कमज़ोर करती हैं।और नौकरी की सुरक्षा , सामाजिक सौदेबाजी तथासामाजिक संरक्षण की कमजोर करती हैं।उसके अलावा , सम्मेलन ने 9 जनवरी 2026 कोपीएसजीआई कर्मचारियों की प्रस्तावित के प्रति भीमजबूत एकजुटता व्यक्त की , जो लंबित वेतन संशोधन की तत्काल अधिसूचना की मांग कर रहे हैं।प्लेटिनम जुबली सम्मेलन ने AIIEA की बीमा कर्मचारियों के हितों की रक्षा , सार्वजनिक क्षेत्र बीमाको मजबूत करने और लोकतांत्रिक व ट्रेड यूनियनअधिकारो को बनाए रखने की अटूट प्रतिबद्धताको पुनः दोहराया। सम्मेलन ने भुवनेश्वर डिविजनलाइफ इंश्योरेंस इम्लाइज एसोसिएशन और रिसेप्शनकमिटी की सम्मेलन के सफल आयोजन के लिएधन्यवाद दिया गया।सम्मेलन ने सर्वसम्मति से रायपुर के धर्मराज महापात्राको अध्यक्ष , हैदराबाद के श्रीकांत मिश्रा को महासचिव तथा हैदराबाद के बी. एस. रवि कोकोषाध्यक्ष के रूप में आगामी कार्यकाल के लिएनिर्वाचित किया गया