धनबाद: नए साल के स्वागत के साथ धनबाद के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. धनबाद का बिरसा मुंडा पार्क सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना. एक ओर जहाँ दिन भर धनबाद की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तो वही बिरसा मुंडा पार्क में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी.लोगों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता,एडवेंचर फन पार्क टॉय ट्रेन, लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन ,झूले, पैदल पथ और कैंटीन जैसी सुविधाएँ लोगों को खूब पसंद आयी.बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक सभी ने खूब मस्ती की.एडवेंचर फन पार्क में बुल राइड, रोप कोर्स, फ्लावर पार्क, जिप लाइन जैसे फन गेम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आकर्षित कर रही है.वहीं फ्लावर पार्क में देश और विदेश के कई आकर्षक फूलों ने लोगों को तरोताजा किया.धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में काफ़ी कुछ बदलाव हुआ है कई नई सुविधाएं शुरू की गई है जोकि लोगों को आकर्षित कर रही है. यह पार्क अब लोगों के लिए पार्क पिकनिक और मनोरंजन का एक पसंदीदा स्थान बन गया है, जहाँ बच्चे-बड़े सभी परिवार के साथ मौज-मस्ती करने आ रहे हैं.