नववर्ष के शुभ आगमन के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में आज ‘पेंशन प्रयास’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस जनहितकारी पहल के तहत लगभग 40 पात्र पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) मौके पर प्रदान किए गए-जो त्वरित सेवा और संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में श्री शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त–I ने पेंशनरों को पी.पी.ओ. पत्र सौंपे। लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए ईपीएफओ कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे पेंशन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण सुधार बताया।साथ ही नववर्ष के अवसर पर श्री उदय बक्शी जी, अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (यू.पी.) महोदय ने कार्यालय के सभी कार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा-भाव की प्रशंसा की।‘पेंशन प्रयास’ कार्यक्रम ईपीएफओ की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसके केंद्र में पारदर्शिता, समयबद्धता और पेंशनरों की गरिमा है-नववर्ष की सकारात्मक शुरुआत के साथ।