नव वर्ष को लेकर अलर्ट मोड में रहे सभी अस्पताल – स्वास्थ्य केंद्रः उपायुक्त *चास – बेरमो एसडीओ को दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति का दिया निर्देश*============================= *पर्यटन स्थलों – गहरे पानी वाले स्थलों पर सुरक्षा साइनेज लगाने – गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने को डीपीआरओ – डीडीएमओ को कहा* ============================= *वीडियो संवाद के माध्यम से उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने नव वर्ष को लेकर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिया अहम निर्देश* ============================= नव वर्ष के अवसर पर *जिले में विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा* को लेकर मंगलवार को *उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* ने *वीडियो संवाद के माध्यम* से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में *नव वर्ष के दौरान जिले को पूर्णतः सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कई अहम निर्देश* दिए।*स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड में रखने का निर्देश*उपायुक्त ने जिले के *सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड* में रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि *आपातकालीन सेवाएं 24×7 सुचारू रूप से संचालित* रहें। दवाइयों, एंबुलेंस, चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।*विधि-व्यवस्था को लेकर दिया सख्त निर्देश*नव वर्ष के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु *उपायुक्त ने चास एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ)* को *दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने* का निर्देश दिया। भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थलों पर *विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने* को कहा।*पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*पर्यटन स्थलों एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपायुक्त ने *जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) रवि कुमार* को आवश्यक सुरक्षा साइनेज लगाने तथा एवं *जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (डीडीएमओ) शक्ति कुमार* को प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश*उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को *आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित* करने को कहा, ताकि जिले में *नव वर्ष का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल* में संपन्न हो सके।मौके पर *उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आदि* उपस्थित थे।