दुमका: ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोटी बैंक, दुमका के द्वारा बुधवार को यहां हिजला गांव स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। सहायक पुलिस अवर निरीक्षक करमिला केरकट्टा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार और सदस्य अभिषेक रंजन ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ.श्वेता स्वराज, आर्य देव, सुमित भंडारी आदि भी उपस्थित थे।