धनबाद : झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को गुरु नानक कॉलेज परिसर में छात्र संगठन का सम्पूर्ण विस्तार भव्य एवं सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना तथा छात्र हितों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य डॉ. नीलम मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, जिला अध्यक्ष आज़ाद कुमार महतो, जिला सचिव कुनाल पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष स्पर्श चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी बिपाशा राय, संगठन सचिव साहिल सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की नीति, सिद्धांतों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।इस दौरान गुरु नानक कॉलेज छात्र संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। अनमोल शर्मा को अध्यक्ष, सचिन महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, राज अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अंशु मिश्रा को सचिव तथा तिशा ठाकुर एवं साइना विश्वास को सह सचिव बनाया गया। सैकड़ों छात्रों ने झारखंड छात्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन पर अपना विश्वास जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। अंत में छात्र एकता को और अधिक मजबूत करने तथा संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।