धनबाद/बोकारो: बोकारो स्थित आशा लता केंद्र के प्रांगण में ऑल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन हजारीबाग का 12वाँ वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में विभिन्न शाखाओं से सेवा-निवृत्त सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।अधिवेशन की कार्यवाही की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष कामरेड सुदीप चटर्जी ने की। इस अवसर पर महा सचिव कामरेड नरेश श्रीवास्तव ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में क्लास वन फेडरेशन के महा सचिव कामरेड कंचन कश्यप, क्लास टू के महा सचिव कामरेड आभाष कंठ तथा क्लास थ्री-फोर के आईएएचडी के महा सचिव कामरेड जे. सी. मित्तल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन में 100% एफडीआई एवं पेंशन वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके अतिरिक्त, हेल्थ इंडिया के प्रतिनिधि श्री दुबे ने उपस्थित सदस्यों को मेडिक्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। वर्ष 2025-26 के लिए कॉम सुदीप चटर्जी अध्यक्ष एवं कॉम मार्श श्रीवास्तव महासचिव चुने गए तथा २५ सदसिए कमेटी का चयन द्वारा गठन हुआ।अंत में कामरेड जीवन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने के पश्चात अधिवेशन का विधिवत समापन किया गया।