धनबाद: रविवार को कदईया ग्राम, टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में पहुंच कर आश्रम में आश्रित सभी वृद्धजनों से धनबाद के ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार ने अपने परिवार संग मुलाकात कर उनका सुध बुध लिया। अरविंद कुमार ने आश्रम में वृद्धज़नो संग काफी समय बिताया और उनके अतीत की बहुत सारी बातों को सुना- जाना और वृद्धजनों के द्वारा गाये भक्ति,भजन -कीर्तन पर झूमे। उन्होंने सभी वृद्ध जनों को शाम का नास्ता करवाया। आश्रम में आने और उनका ख्याल रखने के लिए सभी वृद्धजनों ने उन्हें खूब सारा आशीर्वाद दिया। डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि वृद्ध माता-पिता की सेवा करना संतान का प्रथम कर्तव्य है। डीएसपी ने आश्रम अध्यक्ष नौशाद गद्दी की काफी सराहना करते हुए कहा की नौसाद गद्दी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा वृद्धजनों का सालों भर अनवरत सेवा एक बहुत ही उल्लेखनीय एवं प्रसंसनीय कार्य है। फिर से आश्रम आने का वादा कर वे वहां से विदा हुए। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी एवं सक्रिय सदस्य बी. सुधीर ने डीएसपी अरविन्द कुमार को आश्रम आकर वृद्धजनों का हौसला और मनोबल बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।