सूबे की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देने के मामले में दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| पुलिस ने मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|मामले में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पत्रकारों को बताया कि बीते 30 नवंबर को मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ग्राम कुसुमडीह स्थित होटल राधिका के संचालक से रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर जान मारने के नियत से गोली चलाने की घटना प्रकाश में आई थी। घटना उपरांत वादी के द्वारा लिखित आवेदन देकर आठ 08 नामजद एवं 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-159/2025 दिनांक -01.12.2025 धारा-190/191(1)/191(3)/115(2) 109/308(3)308(4)/331(6)/351(3)/352 BNS & 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका विजय कुमार महतो के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा कुल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है| जिसमें से दो (02) नामजद तथा तीन (03) अप्राथमिकी अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन पंजीयन संख्या JH04T-1612 बरामद किया गया है| अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार पांचो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अपराधियों में किशोर यादव उर्फ पुक्कु, मनीष यादव उर्फ बाबूल यादव दोनों पिता- स्वर्गीय राम प्रसाद यादव वर्तमान पता- नेशनल स्कुल के पीछे थाना नगर जिला, दुमका, अनुप यादव पिता- जयप्रकाश यादव ग्राम दुमा नावाडीह थाना जामा जिला दुमका, कौशल कुछ यादव पिता- संजीत कुछ यादव साकिन दौलतपुर थाना जरगुण्डी जिला दुमका एवं राजकुमार यादव पिता अनुप लाल यादव साकिन मनिया थाना कटोरिया जिला बाँका (बिहार) शामिल हैं| किशोर यादव उर्प पुक्कु का अपराधिक इतिहास भी रहा है|छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका बिजय कुमार गहतो, पु०अ०नि० अजीत कुमार थाना प्रभारी जामा थानापु०अ०नि० नंदन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० निरंजन कुमार मुफ्फसिल थानाम०पु०अ०नि० मेरीबीना किस्कु मुफ्फसिल थाना, अमित कुमार तकनिकी शाखा एवं सशस्त्र बल शामिल थे|