देवघर ब्रेकिंग :– पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। देवघर जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। संबंधित थाना/प्रतिष्ठान प्रभारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने के आदेश भी दिए गए हैं।जारी सूची के अनुसार :—1. पु.अ.नि. सर्वनारायण झा को पुलिस केंद्र, देवघर से स्थानांतरित कर यातायात थाना भेजा गया है।2. पु.अ.नि. सेतलाल बारला को पुलिस केंद्र, देवघर से चितरा थाना में पदस्थापित किया गया है।3. पु.अ.नि. साहेब राम किरकू को महिला थाना, देवघर से मारगोमुंडा थाना भेजा गया है।4. पु.अ.नि. विजय कुमार-1 का तबादला मारगोमुंडा थाना से कर कोर्ट हाजत, देवघर में किया गया है।5. स.अ.नि. अरविंद महतो को मधुपुर थाना से यातायात थाना भेजा गया है।6. स.अ.नि. शिवशंकर प्रसाद को कोर्ट हाजत, देवघर से यातायात थाना में स्थानांतरित किया गया है।7. स.अ.नि. चंचल प्रसाद यादव को पुलिस केंद्र, देवघर से यातायात थाना भेजा गया है।8. स.अ.नि. मनोज कुमार पासवान का तबादला पुलिस केंद्र, देवघर से चितरा थाना में किया गया है।9. स.अ.नि. सुखाड़ी सिंह को वीआईपी मॉनिटरिंग सेल से स्थानांतरित कर बाबा मंदिर थाना भेजा गया है।10. स.अ.नि. चुन्नू प्रसाद मंडल को बाबा मंदिर थाना से पुलिस केंद्र, देवघर में पदस्थापित किया गया है।देवघर एसपी सौरभ ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य देवघर जिला की विधि व्यवस्था को और भी दुरुस्त करना और अधिक प्रभावी बनाना है।जिससे जिला में शांति और विधि व्यवस्था बनी रहे।