धनबाद :मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के आदेशानुसार संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से झारखण्ड एवं बिहार प्रदेश की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व परिवर्तन किए गए हैं।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की डॉ. एस. के. सिन्हा, जो अब तक झारखण्ड प्रदेश प्रभारी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट सेवा दे रहे थे, को उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत) का दायित्व सौंपा गया है।सुदिष्ट कुमार, निवासी धनबाद (झारखण्ड), को झारखण्ड प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे झारखण्ड प्रदेश में मानव अधिकारों की रक्षा, जनसेवा और सामाजिक न्याय की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।यह पुनर्गठन संगठन की सशक्त भविष्यदृष्टि और राज्य स्तर पर विस्तार योजना का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य मानव अधिकारों की सुरक्षा और जनजागरण को नई दिशा प्रदान करना है।उपरोक्त सभी नियुक्तियाँ दिनांक 15 नवम्बर 2025 से तत्कालीन प्रभावी होंगी। संगठन आशा करता है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करेंगे। इस उपलब्धि पर सुदिस्ट कुमार को प्रदेश अध्यक्ष कृष्णानंदन सिंह प्रदेश महासचिव मुख़्तार खान, प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संगीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह, धनबाद कोर्ट के अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडे, ए भी एन मिथिलेश सिंह, महेश मंडल, रवि मिश्रा, शुभम राय, सुनील सिंह फन्नी सिंह समेत लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाये दी।