दिनांक- 01.11.2025 को वादिनी श्रीफुल्ह हेम्ब्रम पति दीनानाथ मुर्मू सा० कुरुवा दुधानी थाना नगर जिला दुमका का फर्दबयान प्राप्त हुआ जिसके आधार पर गोपीकान्दर थाना काण्ड सं० 34/2025 दिनांक- 01.11.2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के विरूद्ध रामजन हेम्ब्रम पिता स्व० चुड़का हेम्ब्रम सा० मधुवन थाना गोपीकान्दर जिला दुमका के द्वारा दिनांक 28.10.2025 को समय 12.00 बजे रात्री ग्राम भद्रादीघा थाना गोपीकान्दर जिला दुमका में वादिनी के माँ मुनी सोरेन उम्र करीब 70 वर्ष पति स्व० चुड़का हेम्ब्रम को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने तथा इलाज के दौरान दिनांक 31.10.2025 को समय 11.00 बजे फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में मृत्यु हो जाने के आरोप में दर्ज किया गया। काण्ड अनुसंधान के क्रम में दिनांक 01.11.2025 को समय करीब 18.40 बजे प्रा०अभि० रामजन हेम्ब्रम उम्र करीब 41 वर्ष पिता स्व० चुड़का हेम्ब्रम सा० मधुवन थाना गोपीकान्दर जिला दुमका को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनका निशानदेही पर दिनांक-02.11.2025 को समय करीब 08.56 बजे ग्राम भदरादिग्घा थाना गोपीकान्दर जिला दुमका से घटना में प्रयुक्त चाकू को विधिवत बरामद किया गयाअपराधकर्मी का नाम-पताः-रामजन हेम्ब्रम उम्र करीब 41 वर्ष पिता स्व० चुड़का हेम्ब्रम सा० मधुवन थाना गोपीकान्दर जिला दुमकाजप्त समान का विवरणीः-1. एक लोहे का चाकूछापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी –1. पु०अ०नि० सुमीत कुमार भगत, थाना प्रभारी गोपीकान्दर थाना।2. पु०अ०नि० मनोज सोरेन, गोपीकान्दर थाना।3. पु०अ०नि० धारमाल माझी, गोपीकान्दर थाना।4. ह0 सुरज टुडू, गोपीकान्दर थाना ।5. आ0/585 पौलूस हेम्ब्रम, गोपीकान्दर थाना।6. स0आ0/60 अनुप बाउरी, गोपीकान्दर थाना।7. स0आ0/103 मृत्युजंय भगत, गोपीकान्दर थाना।।