थाना प्रभारी, सरैयाहाट को सूचना मिला कि ग्राम विशनपुर (संथाली टोला) में अपना ही बेटा के द्वारा अपने पिताजी को मार पीट कर हत्या कर दिया हैं। इस आशय का सनहा दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए मैं पु०अ०नि० राजेन्द्र यादव थाना प्रभारी सरैयाहाट, पु०अ०नि० विकेश कुमार मेहरा एवं सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचने के लिये प्रस्थान किया। घटना स्थल पर पहुँचने पर देखे कि पुतीराम हाँसदा, पिता- स्व०-बिजद हाँसदा अपने आँगन में मृत अवस्था में खुन से लतपथ पडा हुआ है। उनके परिजन एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक का लड़का के द्वारा ही अपने पिताजी को मारपीट कर हत्या कर दिया हैं। शव का सभी कागजात तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त का खोज बिन किया लेकिन अभियुक्त नहीं मिला पुनः थाना आकर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापा मारी टीम का गठन किया एवं छापामारी टीम के द्वारा के त्वरित कारवायी करते हुए काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त जीतन हांसदा, उम्र करीब 31 वर्ष पिता स्व० पुतीराम हांसदा, ग्राम-विशनपुर (संथाली टोला), थाना- सरैयाहाट, जिला- दुमका को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-01. जीतन हांसदा, उम्र करीब 31 वर्ष पिता- स्व० पुतीराम हांसदा, ग्राम- विशनपुर (संथाली टोला), थाना- सरैयाहाट,जिला दुमका।बरामद समानों का विवरणः-01. एक खुन लगा बांस का डंडा लम्बाई करीब 02 फीट02. एक खुन लगा लोहे का दबिया (दाब)03. घटना के समय अभियुक्त को द्वारा पहना हुआ टीशर्ट04. घटना स्थल से कॉटन से लिया गया खून का धब्बा05. घटना स्थल से खुन लगा मिट्टी06. घटना स्थल के पास से बीना खुन लगा मिट्टीछापामारी दलः-1. पु०अ०नि० राजेन्द्र यादव, थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना2. पु०अ०नि० नेलशन निरल मानकी3.पु०अ०नि० विकेश कुमार मेहरा4. पु०अ०नि० नकी ईमाम खान5. स०अ०नि० संजय कुमार6. स०अ०नि० विरेन्द्र कुमार7.आ0 48 उमाशंकर कुमार8. आ0 333 रितेश कुमार दुबे