उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने आज टुंडी प्रखंड का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने टुंडी के स्वास्थ्य केन्द्र तथा कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी) का भ्रमण किया। इसमें 5 बच्चे भर्ती है। सिविल सर्जन ने सभी बच्चों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होंने दस्त से पीड़ित एक मरीज से मिलकर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की। सिविल सर्जन ने बताया कि सही उपचार के कारण मरीज की स्थिति अब सामान्य है।