तोपचांची – झारखंड — खोरठा भाषा और झारखंड की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोरठा फिल्म्स ने अपना नया करमा सुपरहिट गीत “मथुरा दादाएँ अखड़ा में देलय दिया बाइर” रिलीज़ किया है।इस गीत को मधुर आवाज़ दी है लोकप्रिय गायिका संगीता राज ने। संगीत संयोजन मन म्यूजिक एवं रमेश दास द्वारा किया गया है, जबकि गीतकार विनय तिवारी एवं बनमाली गोस्वामी ने अपनी लेखनी से इसे जीवंत बनाया है।गीत का वीडियो उच्च गुणवत्ता (4K Official Video) में निर्मित किया गया है और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसमें झारखंड की पारंपरिक झूमर और करमा धुनों का विशेष समावेश है, जो लोकसंस्कृति और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास है।गीत की सफलता में प्रियतम कुमार पप्पू का विशेष योगदान रहा है, गीतकार विनय तिवारी ने कहा –“हमारा उद्देश्य खोरठा भाषा और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।”“यह गीत करमा और झूमर की पारंपरिक धुनों से श्रोताओं को अपनी मिट्टी की खुशबू से जोड़ देगा।”