धनबाद : झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड ट्रांसजेंडार कल्याण बोर्ड में स्वेता किन्नर को सदस्य बनाया गया। स्वेता किन्नर ने सदस्य बनाये जाने पर कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्या और उसके निराकरण को लेकर बोर्ड के गठन से ट्रांसजेंडर समुदाय को लाभ होगा। ट्रांसजेंडर समुदाय के समस्या पर सरकार की गंभीरता इस समुदाय को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने और उसके समस्या का निराकरण को लेकर दिशा निर्देश देगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन से ट्रांसजेंडर समुदाय को लाभ होगा और सरकार की गंभीरता इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगी। प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से ट्रांसजेंडर समुदाय की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। झारखण्ड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड में जिला उपायुक्त के साथ अन्य विभागों के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। श्वेता किन्नर के इस उपलब्धि के लिए युवा संघर्ष मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सम्मानित किया। साथ में समाजसेवी बॉबी पांडे कुंदन सिंह अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।