
*ठाकुर कुल्ही में कृष्ण जन्मोत्सव, एक से बढ़कर एक गीतों से कान्हा का किया गुणगान।**धनबाद:* ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। भजन कीर्तन के साथ कृष्ण जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ। गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर, सुमन कुमार गिरी, संतोष कुमार मिश्रा, तापस सिकदर, शैलेश श्रीवास्तव, शारदा सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों से कान्हा का गुणगान किया। जय श्री कृष्ण के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, जगन्नाथ पाठक, प्रद्युत कुमार राय, विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, प्रसून पांडे, शशिकांत पांडे, रंजीत जायसवाल, संजय मिश्रा,नीरज मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जयंत मिश्रा, बबलू सिंह, सुशील मिश्रा, भोला नाथ पांडे, संतोष रजक, मनीष मिश्रा, मनीष पाठक, सुमित पाठक, मिथिलेश ठाकुर,अप्पू चौरसिया, सुनील चौरसिया आदि सदस्यों का योगदान रहा।