
धनबाद : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। करीब 7 साल से जेल में बंद संजीव सिंह पर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में गैर इरादतन हत्या का आरोप है।संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से जेल में थे। इससे पहले उनकी जमानत याचिका कई बार झारखंड हाई कोर्ट में खारिज हो चुकी थी। आखिरी बार 28 अक्टूबर 2024 को हाई कोर्ट ने याचिका ठुकरा दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहाँ अब उन्हें राहत मिली है।इस मामले में कुछ अन्य आरोपी पहले ही सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर हैं। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की विस्तृत शर्तें सार्वजनिक होना बाकी हैं।संज्ञान में आते ही यह खबर झरिया के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएँ सामने आ सकती हैं।