
धनबाद :चमन सिंह झामुमो वरिष्ठ नेता की पुत्री दित्या तोमर जो कार्मल स्कूल धनबाद की छात्रा है और बांका बिहार में हुएं राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डबल में प्राप्त किया है। डबल टीम में उनकी पार्टनर साक्षी चौहान थी। इस उपलब्धि के लिए शुभचिंतकों ने दित्या तोमर को बधाई, उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दिए। दित्या तोमर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य व अध्यक्ष सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह की भतीजी है।