
पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक(यातायात) बोकारो की उपस्थिति में थाना प्रभारी यातायात बोकारो एवं यातायात थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा आई०टी०आई० मोड़ उकरीद मोड़ पर सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया गया I इस जागरूकता अभियान के दौरान जनता को रोड सेफ्टी एवं यातायात नियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए यातायात नियम का पालन करने के बारे में बताया गया I साथ ही जरुरत लोगों के बिच निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया I