
धनबाद:भारतीय मजदूर संघ ऐसा श्रम संगठन है, जिसका कार्य शुन्न से प्रारंभ हुआ और अपनी स्पष्ट नीति की बजह से आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं को प्राथमिक्ता दिया जाता है, उक्त बातें दिनांक 08 जुलाई को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में के. लक्ष्मा रेड्डी कोल उद्योग प्रभारी सह स्थाई सुरक्षा समिति सदस्य भारत सरकार ने कही।*उन्होने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि यदि सच्ची लगन एवं कुछ करने का जज्बा हो तो मुश्किल से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है क्योकिं कार्यकर्ता ही संगठन को रीढ़ होता है। तमाम झंझावतो का सामना करते हुए आज कार्यकर्ता के कारण ही भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक संगठनों के क्षेत्र में शून्य से शिखर तक का जो सफर तय किया है संघ के एक एक समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ भाव से काम करने का फल है क्योकिं अन्य केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए कार्यकर्ताओं के बल पर देश का नंबर एक संगठन बना है और अतंरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आई.एल.ओ.) में भी प्रतिनिधित्व मिला है। राजनैतिक पार्टी में जुड़े न रहने के बावजूद हमेशा स्वदेशी विचारधारा को अपनाया साथ ही राष्ट्र, उद्योग, और मजदूर हित की सर्वोपरि मानकर जो अपना सफर शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और शून्य से शिखर तक पहुंच गया अपने देश में श्रमिक संगठनों का इतिहास लगभग सैकड़ों वर्ष पुराना है एक देश का सबसे पुराना संगठन है।भारतीय मजदूर संघ हमेसा संगठित के साथ-साथ असंगठित मजदूरों के साथ खड़ा था और आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा इन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया कहा की यदि समय रहते कोल प्रबंधन नही चेतती है तो हम सभी को लंबी लड़ाई लड़ने को संघ बाध्य होगा।उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को अन्य श्रम संगठनों द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई है, जिसमें भारतीय मजदूर संघ अपने आप को पूरी तरह से अलग रखा है कोयला में काम करने वाले श्रमिकों को आवाहन करते हुए कहा कि कल के बुनियादी हड़ताल में न जाए और पूर्व की तरह अपना योगदान देकर राष्ट्र हित और उधोग हित में सहयोग करें क्योंकि हड़ताल पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सह केन्द्रीय सलाहकार समिति सदस्य बीसीसीएल मुरारी तांतीं एवं संचालन संघ के महामंत्री सह कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड सदस्य सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य बीसीसीएल उमेश कुमार सिंह ने किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वश्रश्री संजय चौधरी अध्यक्ष अ.भा.ख.म.संघ, के. के. सिंह मंत्री अ.भा.ख.म.संघ, धर्मजीत चौधरी जी मंत्री भामसंघ धनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश, माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बीसीसीएल, ईसीएल एवं सीएमपीएफ, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश सह सदस्य, सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश के साथ-साथ धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मुरारी ताँती, रामधारी, मोहनलाल महतो मंतोष तिवारी,भौमिक महतो, अरिंजय श्रीवास्तव, एसके मिश्रा, उमेश कुमार सिंह, नवनीत कुमार सिंह, संजीव सिंह, रामनाथ गोप, लोकेश कुमार सिंह, राज लाल यादव, मोहनलाल महतो, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, प्रशांत नियोगी, राघवेंद्र नारायण पांडे, चंद्रशेखर राय, शिव शंकर पांडे, जय श्री बारा, उषा झा, सलाखा पाल, ज्ञान राठौर सहित क्षेत्र से देवनाथ चौहान, नंदू राम दुसाध, अजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार पांडे, फूलचंद दसौंधी, सुशील कुमार सिंह, रंजीत महतो, शिव शंकर गुप्ता, संजीव कुमार यादव, कुंदन कुमार चौहान, सत्यनारायण यादव, तारकेश्वर सिंह, बीएन झा, परमानंद यादव, काली पद,महतो, ओम प्रकाश ओझा, ईस्माइल मलिक, ललित नारायण प्रसाद, सुभाष चंद्र तिवारी, प्रकाश बाउरी, चंदन कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, सुमंत सिंह, समीर नियोगी, ठाकुर प्रसाद महतो, संजय शर्मा रंजीत कुमार महतो, देवाशीष मोदी, महेश कुमार ताती, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार सहित, कृष्ण कन्हैया सहित क्षेत्र एवं शाखों से सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।