
धनबाद नगर निगम इस मानसून रखे सेहत का ख्याल स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ कार्यक्रम के तहत नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने रथ को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया रवाना। इस दौरान निगम के अधिकारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे वही नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि निगम द्वारा लोगों को जागरुक करने के लिए रथ रवाना किया गया। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान मानसून को देखते हुए नुकड नाटक का आयोजन किया जाएगा। स्वछाता के मूलमंत्र से आम लोगों को जागरुक किया जाएगा।