
धनबाद/हज़ारीबाग़: 22 जून को झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेहता कुशवाहा भवन हजारीबाग में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान के साथ समाजिक सुधार के कार्यक्रमों में और तेज़ी लाने के लिए विचार आमंत्रित किया। सभा का संचालन का दायित्व प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने निभाई। इस बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के मुख्य संरक्षक सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए समाज को सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। सभा को संबोधित करते हुए हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि संगठन के माध्यम से लोगों को उत्साहित और प्रोत्साहित कर उनके सुख दुख का साथी बनने की जरूरत है। केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य रवींद्र वर्मा ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी की चर्चा करते हुए कहा की आगामी चुनाव में जितनी जिसके भागीदारी उतनी राजनीतिक भागीदारी को लेकर कुशवाहा समाज द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों से राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों से बच्चों के शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्तिगत और सामाजिक विकास, बौद्धिक समृद्धि और आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देती है। सभा को केन्द्रीय पदाधिकारीयो में सलाहकार समिति के देवीचरण दांगी,नरेश वर्मा, बसंत मेहता, संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद वर्मा, अजय कुशवाहा, उचित महतो,श्याम सुंदर प्रसाद, बैजनाथ मेहता,भरत नारायण मेहता, महिला प्रदेश अध्यक्षा लीलावती मेहता,इन्द्रमणी देवी, महासभा के जिला अध्यक्षों में हजारीबाग के मुकुटधारी महतो, धनबाद के लाल बाबू सिंह कुशवाहा,बोकारो के सुनील महतो, चतरा के केदार दांगी, लातेहार के भुषण कुशवाहा, कोडरमा के विरेन्द्र प्रसाद मेहता, रामगढ़ के चतर्भुज कश्यप, स्थानिक वक्ता में जग नरायण मेहता, डेगलाल मेहता, बालेश्वर दांगी, रामेश्वर राम मेहता, उपेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण प्र कुशवाहा, नागेन्द्र कुशवाहा, गीन्नी देवी युवा प्रदेश समिति के संगठन सचिव सचिव सतीश दांगी, राजाराम महतो आदि लोगों ने बैठक में विचार प्रकट किए। इस बैठक में महासभा ने मुख्य संपादक भुनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में महासभा के कोर समिति का गठन किया गया साथ ही कोर समिति की प्रथम बैठक 13 जूलाई 2025 को इटखोरी चतरा में करने का निर्माण लिया गया। बैठक में सभी प्रस्तुत पारित कर धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता शंभू कुमार द्वारा दिया गया।