
39 वें स्थापना दिवस की सफलता को लेकर आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक संपन्न आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के 39 वें स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में पार्टी मनाएगी: मंटू महतो धनबाद :15 जून, धनबाद आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक द रित रिसोर्ट के सभागार में जिला अध्यक्ष मंटु महतों के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के धनबाद जिला के प्रभारी अजय सिंह ,सह प्रभारी संतोष महतो बोकारो जिला के प्रभारी संतोष महतो अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। आगामी 22 जून 2025 को आजसू पार्टी के 39 वें स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में पार्टी मनाएगी। यह कार्यक्रम रांची खेलगांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित होंगे। राज्य के सभी 212 प्रखंडों से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उक्त स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर अगले 1 वर्ष के लिए पार्टी का भावी कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे। धनबाद जिले से सभी प्रखंड अध्यक्ष को अपने-अपने प्रखंडों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार करने को कहा गया है धनबाद जिले से स्थापना दिवस कार्यक्रम में लगभग 1000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में संगठन को धारदार और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निकाय चुनाव को लेकर के भी सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए निर्देश दिया है।इस अवसर के केंद्रीय सदस्य रतिलाल महतो केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो केंद्रीय सदस्य विनय सिंह केंद्रीय सदस्य दयाल महतो बुधीजिवी मंच के अध्यक्ष बंशराज कुशवाहा महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह नगर अध्यक्ष जितु पासवान जिला उपाध्यक्ष संतोष पासवान राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो जिला उपाध्यक्ष विन्देश्वर महतो महिला जिला अध्यक्ष गिता देवी कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुनि केंद्रीय सदस्य गफ्फार अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी योगेश महतो प्रमोद महतो रामचंद्र ठाकुर रामचन्द्र राणा भोला चौधरी प्रदेश छात्र युनियन संयोजक हिरालाल महतो विशव विधालय प्रभारी विशाल महतो जिला सचिव महेंद्र महतो उपाध्यक्ष महबूब आलम बिरेंद्र सिंह सौरभ कुमार महतो सचिन महतों सुनिल शर्मा प्रेम पाण्डेय विक्की कुमार एवं सहित कई लोग उपस्थित थे।