
धनबाद: 16 जून,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं प्रदेश प्रभारी कुणाल शेरावत की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव द्वारा झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में राज रंजन सिंह को विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज रंजन सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पूर्व वे पी.के. रॉय कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं।अपनी नियुक्ति के बाद राज रंजन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य धनबाद और बोकारो के सभी कॉलेजों में पढ़ाई को सुचारू रूप से सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कई निजी डिग्री कॉलेज और बी.एड संस्थान मनमानी कर रहे हैं, जिसे रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अभी भी पिछड़ा हुआ है, और कई कॉलेज केवल नामांकन लेकर डिग्री बेचने का कार्य कर रहे हैं। जब तक इन संस्थानों में सुधार नहीं होता, वे अपनी टीम के साथ मिलकर इनके विरुद्ध आंदोलन करते रहेंगे। साथ ही, परीक्षाएं समय पर आयोजित हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।