
धनबाद : कोयलांचल में वट सावित्री पूजा की उत्साह देखने को मिला है। जेठ महीना अमावस्या के दिन सुहागव्रती महिलाओं के द्वारा मनाए जाने वाला बट सावित्री पूजा जिले में धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर महिलाएं पुष्पा श्री वास्तव ने बताया की अपने पति की लंबी आयु के लिए बट वृक्ष पेड़ के नीचे नए वस्त्र और सिंगार करके पूजा पाठ की इस मौके पर ब्राह्मण के द्वारा कथा श्रवण करने के बाद महिलाएं बट वृक्ष को लाल सूत से बंधन लगाते हुए अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की साथ ही सुख समृद्धि एवं परिवार की एकजुट के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा ब्राह्मणों का कहना है कि इस दिन महिलाओं के द्वारा बट सावित्री पूजा किए जाने से सुहाग की रक्षा होती है उतना ही नहीं परिवार में सुख समृद्धि की भी बढ़ोतरी होती है जिसको लेकर महिलाएं योग युग से इस पूजा को करती आ रही है इस पूजा के करने से सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद भी उनके प्राण को यमराज से वापस लौटा लिया था।