
धनबाद: गणपति इंस्टिट्यूट, शिवम कॉलोनी में सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा की सदस्याओं ने आगामी 1 जून को आमंत्रण विवाह स्थल, धईया में दहेज रहित जरूरतमंद 11 जोड़ो के सामूहिक विवाह के लिए सभी सभी 11 दूल्हा-दुल्हन को शादी के परिधान एवं अन्य सामग्री का वितरण किया । संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताई कि इस सामूहिक विवाह का अगला कार्यक्रम 31 मई को आमंत्रण हॉल में मेंहदी का रस्म एवं लेडीज संगीत का कार्यक्रम है और अगले दिन 1 जून को सभी ग्यारह दूल्हा-दुल्हन का विवाह गायत्री विधि विधान से किया जाएगा।सुषमा प्रसाद ने बताई कि शादी के दिन आज दिए गए शादी के परिधानों के अलावा शादी के दिन उन्हें गृहस्थी बसाने के लिए उपहारस्वरूप कपड़े बर्तन,गद्दा, तकिया, पेटी,सिंगार का पूरा सामान, पलंग समेत अन्य सामग्री प्रदान किया जाएगा। इस विवाह को सफल और यादगार बनाने की तैयारियों में संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुधा गुप्ता, गुंजन गोयल,रेखा गोयल, बबीता सिंह, रंजना सिंह, कल्पना रंजन, नीतू मुस्कान, सुशीला ओझा, पूनम सिंह, रितु गुप्ता मनीष गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता, बबीता जायसवाल,पूनम सिंह शादी की व्यवस्थाओं में सक्रिय है।