
धनबाद:बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद परिसर में आगामी 20 मई को बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेत्री केंद्रीय सदस्य मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर नीलम मिश्रा, जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,जिला सचिव मनु आलम,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा नेता राज आनंद सिंह, उदय तिवारी,राजू प्रमाणिक एवं पार्टी के अन्य सदस्य के साथ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर डॉक्टर रामकुमार सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जायजा लिया