
दिनांक 16.05.2025 को समय करीब 06.00 बजे ग्रामीणों के द्वारा जामा थाना प्रभारी को सूचना दिया गया कि जामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-कुरमन (सिलान्दा) के पास दिलिर्क्स ईस्टर्न चर्च के परिसर में एक अज्ञात पुरुष का शव आम का पेड के दो टहनी के बीच फंसा हुआ है। इस संदर्भ में सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सनहा का सत्यापन हेतु घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु फुलोझानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका भेज दिया गया एवं आसपास के ग्रामीणों तथा मीडिया से संपर्क स्थापित कर शव को पहचान कराने का प्रयास किया गया। जिसके पश्चात जामा थाना के चौकीदार शिवलाल सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अज्ञात शव को हत्या करने के आरोप में जागा थाना कांड सं0-27/25, दिनांक-16.05.2025, धारा-103 (1) BNS अंकित की गई है। इसी क्रम में ग्राम धनाडीह, थाना जामा के रसीलाल मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के द्वारा फुलोझानो मेडिकल कालेज अस्पताल दुमका जाकर अज्ञात शव की पहचान अपना भाई रविन्द्र मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के रूप में किये। जिसके पश्चात रसीलाल मुर्मू पिता लुखीराम मुर्मू के द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिये कि इन्हें आशंका हैं कि इनका भाई रविन्द्र मुर्मू की पत्नी रासमुनी हेम्ब्रम दिनांक 06.05.2025 से घर से दो बच्चा को छोडकर भागी हुई है एवं रासमुनी हेम्ब्रन का एक प्रेमी राजीय मुर्मू उम्र-करीब 27 वर्ष पिता सुजन मुर्मू सा० फाड़ासिमल, थाना-जामा, जिला दुमका का है। इन्हें आशका है कि रासमुनी हेम्ब्रम एवं उसका प्रेमी राजीव मुर्मू उम्र-करीब 27 वर्ष पिता सुजन मुर्मू सा० फाड़ासिमल, थाना-जामा, जिला दुमका के द्वारा ही रविन्द्र मुर्मू की हत्या की गई है। इस आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय दुमका द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा राजीव मुर्मू एवं रासगुनी हेम्ब्रम को सदेह के आधार पर ग्राम फाड़ासिमल राजीव मुर्मू के घर में गहन पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में राजीव मुर्मू एवं रासमुनी हेम्ब्रम के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया जिसके उपरांत दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं दोनों ने अपराध स्वीकारोक्ति व्यान में गला दबा कर हत्या करने देने की बात को स्वीकार किया। (1) राजीव मुर्मू उम्र-27 वर्ष पिता सुजन मुर्मू ग्राम-फाडासिमल, थाना जामा, जिला दुमका(2) रासमुनी हेम्ब्रम उम्र 35 वर्ष पति-स्व० रविन्द्र मुर्मू ग्राम-धनाडीह, थाना जामा, जिला दुमकाशामिल पुलिस पदाधिकारी1. श्री अमित कुमार कच्छप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, जरमुण्डी2. पु०अ०नि० अजीत कुमार, थाना प्रभारी जामा3. पु०अ०नि० अजीत होनहागा, जामा थाना4. पु०अ०नि० उपेन्द्र चौरसिया, जामा थाना5. हव० सुरेन्द्र मुर्मू6. आ10-620 मंजीत किस्कू7. आ0-359 अमित पाण्डेय