
धनबाद जिले में चोरी की घटना चोरों पर लगाम पुलिस लगाने में विफल साबित हो रही है।घर के लोग बाहर जाते ही चोर घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे दे रहे है।निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह मध्य विद्यालय समीप युसूफ अंसारी के घर का ताला तोड़ बीती रात चोरों ने नगद 18 हजार सहित अलमीरा में रखा जेवरात ले उड़े। घटना की सुचना मंगलवार की सुबह लगी ज़ब लोगों ने घर के दरवाजे में लगा ताला टुटा पाया। तत्काल इसकी सुचना स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निरसा पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही निरसा पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच पुरे मामले की जानकारी ले चोर की तलाश में जुट गए है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद जावेद अंसारी ने बताया की उन्हें जैसे ही सुचना मिली वे युसूफ अंसारी के घर पहुंचे। देखा की अलमीरा एवं बक्सा टुटा हुआ है और सारे समान बिखरे हुए है।युसूफ इलाज कराने भेलोर गया हुआ है। उससे बात करने पर पता चला की उसके अलमीरा में नगद 18 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, सोने का एक नाक का नथिया व अंगूठी था। सब चोरी कर लिया गया है। कंचनडीह में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। जो भी इस मामले में संलिप्त है उसे खोज निकाल कड़ी सजा दिलवाया जाएगा।