
धनबाद:हाड़ी जाति समाज सुधार समिति एक सामाजिक संस्था ने बुद्ध पूर्णिमा उमंग, उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया।गोल्फ ग्राउंड के समीप संस्था के पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती मनाई जाती है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।बुद्ध पूर्णिमा यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस शुभ दिन पर ही गौतम बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है, पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं। इस पावन दिन विधि-विधान से भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।बुद्ध के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध के जन्म के रूप मनाते हैं. माना जाता है कि इसी दिन बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. बौद्ध लेखों के अनुसार, गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में एक बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया था और वहीं ज्ञान की प्राप्ति की थी। आज के दिन बौद्ध गया में भव्य आयोजन पूजा अर्चना की जाती है,लाखों लाख लोग देश विदेश से बुद्धिस्ट आते है रात भर भगवान बुद्ध की विचारों का गाथा सुनाते है मौक़े पर जिला अध्यक्ष किशोर हाड़ी, कार्य कारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, महासचिव बुचू हाड़ी, सूचना मंत्री रंजीत हाड़ी, अजीत राम, के अंसारी, युवा समिति के जिला रक्षा मंत्री बीरेंद्र हाड़ी, संगठन सचिव भरत हाड़ी, दिलीप हाड़ी थे।