नई दिल्ली। महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगने वाला है। 1 अप्रैल से देशभर में 767 जरूरी दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। National Pharmaceutical Pricing Authority के फैसले के अनुसार दवा कंपनियां अधिकतम 0.64% तक कीमत बढ़ा सकेंगी।यह बढ़ोतरी Wholesale Price Index (WPI) के आधार पर तय की गई है। नई दरें Drugs (Prices Control) Order, 2013 के तहत लागू होंगी।इसका असर पेनकिलर, एंटीबायोटिक और अन्य जीवनरक्षक दवाओं पर पड़ेगा, जिससे आम लोगों के इलाज का खर्च बढ़ सकता है।