धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर रेल सेवा पुरस्कार 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम अखिलेश मिश्रा और ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मिश्रा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को डीआरएम द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हर कर्मचारी को अपने कार्य की स्वयं निगरानी करनी होगी और उसे पूरी कुशलता के साथ करना होगा।वहीं पुरस्कार प्राप्त गति शक्ति विभाग के एक रेल कर्मी सुबोध कुमार ने बताया कि उनका विभाग लगातार पांचवीं बार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जिसके लिए उन्हें और उनकी टीम को सम्मानित किया गया है।