91 हाई स्कूल और प्लस टू स्कूलों में होगा बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकासदुमका में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को शिक्षा विभाग और अभियंताओं के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट DEEP (Dumka Education Empowerment Program) की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में प्रमुख फैसले—जिले के 55 जर्जर एवं खतरनाक विद्यालय भवन अब ध्वस्त किए जाएंगे91 हाई स्कूल एवं प्लस टू विद्यालयों में आधारभूत ढांचे का विकाससभी विद्यालयों में बेंच-डेस्क की आवश्यकता का आकलन, रिपोर्ट जल्दसड़क किनारे स्थित विद्यालयों की सुरक्षा हेतु चहारदीवारी निर्माण का प्राकलनअतिरिक्त कक्षा निर्माण के लिए भी डिटेल प्रपोजल तैयार करने का आदेशयह निर्णय जामा में हाल ही में एक जर्जर विद्यालय भवन गिरने की घटना के बाद लिया गया है। जांच में 55 भवनों को अत्यंत खतरनाक पाया गया, जिनके ध्वस्तीकरण की अनुशंसा की गई थी।उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।