पर्यावरण कल्याण संरक्षण संस्थान के वार्षिक मिलन समारोह पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और गरीबों को भोजन वितरण धनबाद :जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सह पर्यावरण कल्याण संरक्षण संस्थान के सचिव मुकेश कुमार सिंह कि अध्यक्षता में शनिवार मजदूर नेता स्व. कुमार अर्जुन सिंह के 12वीं पुण्यतिथि एवं पर्यावरण कल्याण संरक्षण संस्थान के वार्षिक मिलन समारोह के अवसर पर होटल पिंक राज परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और गरीबों को भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम का संचाल अल्पसंख्यक धनबाद जिला सचिव मोहम्मद इम्तियाज अहमद नजमी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित वक्ताओं ने कोयलांचल धनबाद में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखे इस विषय पर अपनी बाते रखी। मौके पर डीएसओ उमेश बोरंगे, संस्थान के संरक्षक आर पी सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, मजदूर नेता रणविजय सिंह, धनबाद बार ऐसीशिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, के के पॉलिटेक्निक रवि चौधरी, अभिजीत राज, समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह, बीएमएस महामंत्री विंदेश्वरी प्रसाद, संस्था से शिल्पी घोष, संजय सिंह, जे पी सिंह, के पी गुप्ता, धनलाल दुबे, कुंदन शर्मा, कृष्ण सिंह, आशीष अग्रवाल, सुमित मुखर्जी, राजन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।